जैसा की हम सभी जानते है आज हमारी दिनचर्या में हमने कुछ ऐसे तरीके अपना लिए हैं, जिनका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। दोस्तों हम अपने भोजन में क्या खा रहें है, अगर इस चीज को लेकर थोड़ा जागरूक हो जाएं, तो हम बहुत हद अपनी स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अक्सर लोग प्याज के सेवन से दूरी बनाकर रखते हैं। उन्हें लगता है कि प्याज का सेवन से केवल मुंह से बदबू आती है और कुछ नहीं होता। हमारा प्याज के सेवन के बारे में ऐसा सोचना गलत है या यु कह ले कि वे प्याज के फायदों से अनजान हैं।
प्याज न केवल खाने के स्वादिस्ट बनता है, बल्कि अगर आप इसे सीमित मात्रा में बिना पकाये सेवन करते हैं तो यह आपकी स्वास्थ्य को भी सही रखेगा। लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी प्याज का सेवन करते है। कई विशेषज्ञ ये भी मानते हैं कि प्याज का सेवन हमारे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए दैनिक जीवन में प्याज का सेवन बहुत जरूरी है।
कच्चा प्याज का सलाद बहुत लोगों को पसन्द भी आता है। उनका मानना है कि सलाद में प्याज और उसपर डाली गई पुदीने की चटनी खाने के स्वाद को और बढ़ाती देती है। प्याज और पुदीने की चटनी के साथ दो रोटी और ज्यादा खाने का मन करता है। कई एक्सपर्ट ने भोजन के साथ प्याज के सेवन की पुरानी आदत को बढ़ावा देने के लिए भी कहा है। उनका मानना है कि कच्ची प्याज इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का अच्छा और बेहतरीन तरीका है। हालांकि जिन लोगों को गंभीर अम्लता या जीआरडी है, हो सकता है प्याज उन्हें सूट ना हो। ऐसी स्थिति में बेहतर है कि ये लोग प्याज का कच्चे सेवन के बजाए पकाकर खाएं।
दरअसल प्याज का सेवन कई तरीके से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदे मंद है। विटामिन सी से भरपूर यह पोषक तत्व immune health, collagen production, tissue repair और iron absorption को बनाने में मदद करता है। इसके अलावा प्याज में फोलेट और पाइरि-डोक्सिन के साथ बी विटामिन भी पाया जाता है – जो की metabolism, red blood cell production and nerve function के लिए सही माना जाता है।
प्याज में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो inflammation से लड़ने में काफी सहायता प्रदान करता है, ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता हैं और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाता हैं – ये सभी हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा शोध से पता चला है कि प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट बहोत पर्याप्त मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर की कई तरह से न केवल रक्षा करता है, बल्कि सूजन से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है। यही नहीं, प्याज के सेवन से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जो विशेष रूप से डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहोत कार्यरत है।
प्याज का सेवन:
- आप दोपहर में इसे सलाद के रूप में प्याज सेवन कर सकते हैं।
- हम सुबह के भोजन में यदि चने का सेवन करते है तो, प्याज को बारीकी से काट के चने में मिला के भी ले सकते है।
- प्याज को हम बारीक़ काट कर दही में डाल कर रायते में भी ले सकते है।
- प्याज को हम पिज़्जा, बरर्गर, रोल के साथ भी ले सकते है।
दोस्तो आसा करता हूँ की हमने यहाँ पर प्याज के सेवन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर ली है, और अब हम प्याज का सेवन सही समय और सही तरीके से करेंगे धन्यवाद। ...
0 टिप्पणियाँ